{"_id":"672148ede3caa756ab03315d","slug":"youth-from-baijnath-returning-home-from-chandigarh-found-dead-in-malan-kangra-news-c-95-1-ssml1021-152776-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मलां में मृत मिला चंडीगढ़ से घर लौट रहा बैजनाथ का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मलां में मृत मिला चंडीगढ़ से घर लौट रहा बैजनाथ का युवक
Wed, 30 Oct 2024 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। चंडीगढ़ से घर लौट रहा बैजनाथ का एक युवक मलां के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। उसके एंबुलेंस से नगरोटा अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह जिस हरियाणा रोडवेज की बस से चंडीगढ़ से आया था, उसके परिचालक और चालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नगरोटा बगवां क्षेत्र के अंतर्गत मलां फाटक से करीब कुछ दूरी पर एक व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा था। कुछ राहगीरों ने उसे वहां देखा और एंबुलेंस बुलाकर उसे सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, नगरोटा बगवां पुलिस थाना के प्रभारी चमन लाल ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 8.30 बजे अस्पताल से फोन आया कि कोई व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मलां के समीप पड़ा है। मृतक की जेब से मिले कागजातों से व्यक्ति की पहचान कुलभूषण पुत्र जगदीश बैजनाथ तहसील के गांव झंडपुर के रूप में हुई है। युवक की जेब से चंडीगढ़-हरियाणा रोडवेज की बस का टिकट मिला, जिसके मुताबिक वह रात करीब ढाई बजे 43 सेक्टर चंडीगढ़ से रवाना हुआ होगा। यह बस मलां में सुबह करीब साढ़े आठ बजे पहुंची होगी। उसकी जेब से पर्स भी बरामद हुआ है। साथ ही घटनास्थल पर उसका जूता कुछ दूरी पर मिला। उधर, डीएसपी अनिकेत शर्मा ने घटनास्थल का दौरान कर साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस से पता चला है कि युवक चंडीगढ़ में किसी होटल में नौकरी करता था। युवक बस से नीचे गिरा या अन्य कारणों से उसकी मौत हुई, इसकी छानबीन की जा रही है। शव टांडा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवा लिया गया और परिजनों को सूचना दे दी गई है।