फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   young woman dies after falling from fourth floor of tanda hospital kangra

हिमाचल: टांडा अस्पताल में भर्ती युवती ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान; जहरीला पदार्थ खाने के बाद हुई थी भर्ती

Tue, 15 Sep 2026 04:28 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 15 Sep 2026 04:28 PM IST
सार

कांगड़ा के टांडा अस्पताल में जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचाराधीन 27 वर्षीय युवती की चौथी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, युवती की हालत उपचार के बाद सुधर रही थी। इसी दौरान वह स्टाफ और परिजनों की नजरों से बचकर खिड़की तक पहुंची और नीचे गिर गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
young woman dies after falling from fourth floor of tanda hospital kangra
टांडा अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन एक 27 वर्षीय युवती ने मंगलवार तड़के चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कांगड़ा जिले के धीरा निवासी युवती को सोमवार को जहरीला पदार्थ खाने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उपचार के बाद उसकी हालत में काफी सुधार बताया जा रहा था, लेकिन सुबह करीब पांच बजे उसने अचानक अस्पताल की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवती को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालात ठीक होने पर सुबह युवती को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान युवती स्टाफ-परिजनों की नजर से बचकर वार्ड से बाहर निकली और चौथी मंजिल से कूद गई। सूचना मिलते ही पुलिस व सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और युवती को उठाकर तुरंत इमरजेंसी में लाए, लेकिन जब तक वह दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि युवती को सोमवार शाम इमरजेंसी में लाया गया था। रातभर उसे आईसीयू में रखा गया था और उपचार के दौरान उसकी तबीयत में सुधार हो रहा था। इसी बीच उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ कर यह जांच कर रही है कि युवती ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया और फिर अस्पताल में आकर आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed