फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Young man dies in collision between Fortuner car and bike

Kangra News: फॉर्च्यूनर कार और बाइक में टक्कर युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Fri, 27 Dec 2024 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 27 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in collision between Fortuner car and bike
हादसे के बाद सड़क पर खड़ी फॉर्च्यूनर कार।
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत रानीताल में फॉर्च्यूनर कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा वीरवार शाम के समय हुआ। मृतक की पहचान अभिलक्ष (19), पुत्र संजीव कुमार, निवासी अपर रानीताल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभिलक्ष और वरुण बाइक पर सवार होकर देहरा की ओर जा रहे थे। इस दौरान तभी कांगड़ा की तरफ जा रही एक फॉर्च्यूनर कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का टायर ही पंक्चर हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही रानीताल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने अभिलक्ष (19), पुत्र संजीव कुमार, निवासी अपर रानीताल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरा बाइक सवार वरुण कुमार, पुत्र प्रवीण कुमार, निवासी रानीताल का टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। घायल का टांडा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed