फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fabric in the specified color is unavailable in the market; how can the uniforms be made

तय रंग का बाजार में नहीं कपड़ा, कैसे बनाएं वर्दी : प्रवक्ता संघ

Fri, 25 Sep 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 25 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fabric in the specified color is unavailable in the market; how can the uniforms be made
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए पहली अक्तूबर से वर्दी अनिवार्य करने के सरकारी निर्देश पर जिला स्कूल प्रवक्ता संघ ने एतराज जताते हुए पुनर्विचार की मांग उठाई है। संघ ने इस व्यवस्था को आनन-फानन में लागू करने के बजाय आगामी नए शैक्षणिक सत्र से शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष सिकंदर मिन्हास व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना के तहत सीबीएसई स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों के लिए पहली अक्तूबर से वर्दी पहनना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित रंग का कपड़ा बाजार में उपलब्ध नहीं होने के कारण शिक्षक वर्दी तैयार करवाने में असमंजस में हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सीबीएसई स्कूलों में कार्यरत कई शिक्षक सीबीएसई परीक्षा दे चुके हैं, जबकि कुछ ने परीक्षा नहीं दी है। ऐसे में उनकी वर्तमान विद्यालयों में नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसी बीच वर्दी खरीदने की अनिवार्यता से शिक्षकों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने स्पष्ट किया कि वह विभाग की ओर से अनुमोदित वर्दी व्यवस्था के विरोध में नहीं है। उसकी मांग है कि पहले निर्धारित वर्दी का कपड़ा बाजार में उपलब्ध करवाया जाए और कार्यरत शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए। इसके बाद ही नई व्यवस्था लागू की जाए। सिकंदर मिन्हास ने कहा कि विभागीय आदेशों को लेकर शिक्षकों में अनावश्यक तनाव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। उन्होंने मांग की कि वर्दी संबंधी आदेश को या तो तत्काल वापस लिया जाए या शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने तक लंबित रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed