{"_id":"678029b546ebfc7ebb000225","slug":"x-rays-of-121-people-in-dhameta-symptoms-of-tb-found-in-17-people-kangra-news-c-95-1-kng1002-161280-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धमेटा में 121 के एक्स-रे, 17 लोगों में मिले टीबी के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धमेटा में 121 के एक्स-रे, 17 लोगों में मिले टीबी के लक्षण
Fri, 10 Jan 2025 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य खंड फतेहपुर के तहत पीएचसी धमेटा में वीरवार को टीबी जांच शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से 121 लोगों की छाती के एक्स-रे कर टीबी की जांच की गई। इस दौरान 17 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। अब इस संभावित लोगों की टीबी जांच की जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद उनमें टीबी रोग की पुष्टि होगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर के विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोगों को टीबी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि शिविर में 121 लोगों की जांच की गई। इनमें 17 लोगों में टीबी के लक्षण पाए हैं। अब इन लोगों की टीबी जांच होगी। टीबी की पुष्टि होने के बाद उन्हें निक्षय पोषण किट भी बांटी जाएगी।