Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Over 350 former students turned out for a reunion event at Dharamshala College.

Kangra News: धर्मशाला कॉलेज में पुनर्मिलन समारोह में उमड़े 350 से अधिक पूर्व विद्यार्थी

Mon, 16 Nov 2026 04:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 04:29 AM IST
विज्ञापन
Over 350 former students turned out for a reunion event at Dharamshala College.
धर्मशाला कालेज के 100 पूरे होने पर 'शताब्दी स्मारक' का अनावरण महाविद्यालय के पूर्व कर्मचारी हरि
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह के तहत रविवार को आयोजित चौथे पुनर्मिलन समारोह में देश-विदेश से 350 से अधिक पूर्व विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

संगम एलुमनाई एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों ने पुरानी यादें ताजा कीं और कॉलेज की 100 साल की विरासत को नमन किया।
समारोह में कॉलेज के पूर्व कर्मचारी हरि सिंह ने संगम की ओर से भेंट किए गए शताब्दी स्मारक का अनावरण किया। इस दौरान शताब्दी विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया गया। पूर्व विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर का भ्रमण कर पुराने अनुभव साझा किए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन


शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संगम ने एनआईटी हमीरपुर के सहयोग से 12 मेधावी विद्यार्थियों और दो प्राध्यापकों के लिए 17 व 18 नवंबर को विशेष अनुसंधान भ्रमण प्रायोजित किया है। इस दौरान दल एनआईटी की सात अनुसंधान प्रयोगशालाओं का दौरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक से शुरू हुआ संगम, 650 सदस्य जुड़े
वर्ष 2022 में डॉ. वासु सिंह और शिवानी नेगी गुरंग ने फेसबुक के माध्यम से संगम की शुरुआत की थी। आज संगठन से देश-विदेश के 650 से अधिक पूर्व विद्यार्थी जुड़ चुके हैं। संयोजक शिवानी नेगी गुरंग के नेतृत्व में एसोसिएशन कॉलेज के विकास और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed