{"_id":"6aae81c82bdd6cafef0b6d9c","slug":"wrestling-match-at-tialu-fair-on-the-21st-cultural-evening-on-the-22nd-kangra-news-c-95-1-ssml1021-256655-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टियालू मेले में 21 को दंगल, 22 को होगी सांस्कृतिक संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टियालू मेले में 21 को दंगल, 22 को होगी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन
हिमाचली और तिब्बती संस्कृति का संगम बनेगा आकर्षण, लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मैक्लोडगंज में टियालू मेले का शुभारंभ शनिवार को नगर निगम धर्मशाला के महापौर शमशेर सिंह नैहरिया ने किया। इस अवसर पर उपमहापौर प्रेरणा गुलेरिया, पार्षद आशा देवी, रेखा देवी और विशाल जम्वाल, व्यापार मंडल मैक्लोडगंज के अध्यक्ष नरेंद्र पठानिया, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित मेला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
मेले में 21 सितंबर को दंगल होगा। मेला कमेटी के महासचिव ने बताया कि पहलवानों का पंजीकरण दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। प्रतिभागियों से निर्धारित समय में पंजीकरण करवाने की अपील की गई है। 22 सितंबर को शाम पांच बजे से सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें हिमाचली और तिब्बती संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
लोक गायक अजय भरमौरी, नितेश बढ़जातीय, रोशनी कौशल और प्रवीण कुमार सहित तिब्बती लोक नृत्य दल, नुआला और अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे। मेला कमेटी के अनुसार कार्यक्रम के माध्यम से दोनों संस्कृतियों की विविधता को मंच मिलेगा।