{"_id":"6a08726bcbd17694e807ef8f","slug":"wrestlers-will-fight-for-a-huge-prize-of-five-lakh-rupees-in-bhati-peer-dangal-kangra-news-c-95-1-kng1034-234970-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भाटी पीर दंगल में पांच लाख की बड़ी माली के लिए भिड़ेंगे पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भाटी पीर दंगल में पांच लाख की बड़ी माली के लिए भिड़ेंगे पहलवान
Sun, 17 May 2026 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 17 May 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
राजा का तालाब में 3 जून को सजेगा ऐतिहासिक छिंज मेला, लक्की ड्रा में दर्शकों को मिलेंगे आकर्षक इनाम
दूसरी माली 4 लाख रुपए की, लक्की ड्रा में दर्शकों पर भी लाखों के मिलेंगे ईनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का तालाब (कांगड़ा)। प्रदेश के प्रसिद्ध दंगलों में शामिल ऐतिहासिक जय बाबा भाटी पीर छिंज मेला इस वर्ष 3 जून को राजा का तालाब में आयोजित होगा। दंगल में इस बार पांच लाख रुपये की बड़ी माली रखी गई है, जबकि दूसरी माली चार लाख और तीसरी झंडी दो लाख रुपये की निर्धारित की गई है। बड़ी इनामी राशि के चलते देश-विदेश के नामी पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
छिंज प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित बैठक में दंगल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और विभिन्न समितियों का गठन किया गया। कमेटी प्रधान पुनीत महाजन ने बताया कि 3 जून को सुबह भाटी पीर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुबह 10 बजे रथ पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश सहित विदेशों से आमंत्रित प्रमुख अखाड़ों के पहलवान दंगल में भाग लेंगे।
दंगल के दौरान दर्शकों के लिए लक्की ड्रा में भी लाखों रुपये के आकर्षक इनाम रखे गए हैं। बैठक में रामनाथ शर्मा, पवन राणा, भानू प्रताप सिंह, बालकृष्ण मंगू पहलवान सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।