Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Working women in the district will have access to 'Sakhi Niwas' (women's residences) by 2027.

Kangra News: कांगड़ा में शुरू होंगे पांच सखी निवास, कामकाजी महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित छत

Sun, 01 Nov 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 01 Nov 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
Working women in the district will have access to 'Sakhi Niwas' (women's residences) by 2027.
कामकाजी महिलाओं को 2027 में मिलेगी सखी निवास की सुविधा
विज्ञापन

तीन साल तक रहने का होगा प्रबंध, वेतन के आधार पर निर्धारित होगा किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिले में नौकरीपेशा महिलाओं को जल्द ही सुरक्षित आवास की सुविधा मिलने जा रही है। मिशन शक्ति योजना के तहत कांगड़ा जिले में पांच नए सखी निवास का निर्माण किया जा रहा है। इन निवासों के वर्ष 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। विभाग की ओर से 2027 में ही कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इससे नौकरी या रोजगार के सिलसिले में घर से दूर रह रही महिलाओं को तीन साल तक रहने की सुविधा मिलेगी। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर महिलाओं के वेतन के आधार पर ही किराया निर्धारित किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मिशन शक्ति के सामर्थ्य के तहत सखी निवास में कामकाजी महिलाओं के रहने के लिए बेहतर और सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति के अनुरूप आवास की सुविधा मिल सके। विभाग की ओर से पालमपुर में निर्मित दो निवासों के लिए 15.55 करोड़, एक औद्योगिक क्षेत्र नगरोटा बगवां के रजियाना के लिए 5.50 करोड़, चनौर में निर्मित सखी निवास को 7.07 करोड़ रुपये और एक लुथान में निर्मित सुखाश्रय परिसर के लिए 70 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत तैयार किए जा रहे इन पांच सखी निवासों का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें रोजगार जारी रखने के लिए अनुकूल माहौल देना है। खासकर दूसरी जगहों से जिले में नौकरी करने आने वाली महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। सखी निवास शुरू होने से महिलाओं को सुरक्षित रहने की जगह मिलने के साथ आवास पर होने वाले खर्च में भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
जिला में पांच सखी निवासों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए निदेशालय की ओर से समय-समय पर राशि जारी की जा रही है। सखी निवासों के निर्माण को पूरा करने के लिए 2027 तक का समय निर्धारित किया है। -अशोक कुमार शर्मा, डीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed