{"_id":"6828a68a9f0369d45a079979","slug":"working-women-hostel-will-be-built-in-tanda-with-8-crores-bali-kangra-news-c-95-1-ssml1020-177424-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में 8 करोड़ से बनेगा वर्किंग वूमेन हाॅस्टल : बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में 8 करोड़ से बनेगा वर्किंग वूमेन हाॅस्टल : बाली
Sun, 18 May 2025 08:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 18 May 2025 08:38 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग स्कूल होगा स्तरोन्नत, 2 करोड़ सात हजार होंगे खर्च
सीनियर सिटीजन के लिए 2 करोड़ की लागत से बनेगा अस्पताल
बोले, स्वास्थ्य संस्थान के लिए अहम भूमिका अदा करती हैं नर्सिंग स्टाफ
संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा (कांगड़ा)। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि टांडा मेडिकल काॅलेज में आठ करोड़ की लागत से वर्किंग वूमेन हाॅस्टल का निर्मित किया जाएगा। इसके साथ ही नर्सिंग स्कूल को स्तरोन्नत कर नर्सिंग काॅलेज निर्मित किया जाएगा। इस पर 2 करोड़ सात लाख की राशि व्यय की जाएगी। जबकि सीनियर सिटीजन के लिए 2 करोड़ की लागत से अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।
राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य के लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए गए हैं। इन स्वास्थ्य संस्थानों में छह-छह विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। शनिवार को डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज में नर्सिंग वीक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ किसी भी स्वास्थ्य संस्थान की रीढ़ होती है और नर्सें रोगियों और चिकित्सकों के बीच की अहम कड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ को हरसंभव सुविधा मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश भर में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने के लिए आवश्यक नर्सिंग स्टाफ और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त और नवीनतम मशीनों से लैस होने के बाद यह स्वास्थ्य संस्थान लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधा प्रदान करने में मील पत्थर साबित होंगे। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए घरों से दूर या राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर मिलाप,अतिरिक्त निदेशक डॉ मेजर अवनिंद्र कुमार, एसडीएम मुनीष शर्मा, स्टेट प्रेसिडेंट नर्सिस भावना ठाकुर, नर्सिंग प्रेसिडेंट मोनिका राणा, नोडल ऑफिसर निर्मल, मीरा भाटिया, पवना,नर्सिज और प्रशिक्षु नर्सें मौजूद रहीं।