{"_id":"67f96857df60c3c5b704a71d","slug":"work-on-dhagwar-milk-processing-plant-will-be-completed-in-2026-chandra-kangra-news-c-95-1-ssml1008-172951-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढगवार मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का 2026 में पूर्ण होगा कार्य : चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढगवार मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का 2026 में पूर्ण होगा कार्य : चंद्र
Sat, 12 Apr 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
ढगवार में मिल्क प्लांट के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कृषि मंत्री चंद्र कुमार। स्रोत: विभा
धर्मशाला। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने शुक्रवार को धर्मशाला उपमंडल के ढगवार में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के निर्माण कार्य को तत्परता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है और इसका निर्माण कार्य फरवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा।
संयंत्र की प्रारंभिक प्रसंस्करण क्षमता 1.50 एलएलपीडी है, जिसे भविष्य में तीन एलएलपीडी तक बढ़ाया जा सकता है। इस संयत्र के क्रियाशील होने के बाद कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा और ऊना जिलों के किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दूध की दरों में वृद्धि के बाद मिल्कफेड की दैनिक दूध खरीद क्षमता 1,40,000 लीटर से बढ़कर 2,10,000 लीटर हो गई है। इस अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र में प्रतिदिन 1.50 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया जाएगा। ब्यूरो