{"_id":"6afa0c5e83e939746d0128a2","slug":"won-15-medals-at-the-para-athletics-championships-kangra-news-c-95-1-kng1037-265960-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 15 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 15 पदक
Mon, 16 Nov 2026 03:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। हमीरपुर में आयोजित 10वीं हिमाचल प्रदेश पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों ने 15 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में सूर्योदय स्कूल के विशेष बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। आकृति ने टी-20 श्रेणी में रजत, दीया ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य और पंकज ने टी-20 श्रेणी में रजत पदक जीता। वहीं, साहिल ने टी-37 श्रेणी में 100 मीटर दौड़ में रजत और 400 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। सूर्योदय चैरिटेबल ट्रस्ट ने विजेता खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर विशेष बच्चे भी अपनी प्रतिभा से समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
