फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Women have become aware, they are using the women helpline number by force

Kangra News: महिलाएं हुईं जागरूक, वूमन हेल्पलाइन नंबर का कर रही दबाकर इस्तेमाल

Sun, 27 Jul 2025 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 27 Jul 2025 06:17 AM IST
विज्ञापन
Women have become aware, they are using the women helpline number by force
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में हर साल वन स्टॉप सेंटरों में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के मामले बढ़ रहे हैं। वन स्टॉप सेंटर में 2019 में घरेलू हिंसा के आरोप में तीन महिलाओं ने मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद अब 2025 में घरेलू हिंसा सहित अन्य मामलों की संख्या 98 पहुंच गई है। महिलाओं की शिकायत आने के बाद जरूरतमंद महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर धर्मशाला में ठहरने के लिए कुछ समय तक शरण दी जाती है। वन स्टॉप सेंटरों में बढ़ रहे मामलों का कारण वूमन हेल्पलाइन नंबर के प्रति जागरूकता बढ़ना है। कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो घरों में पानी व बिजली न आने की शिकायत भी वूमन हेल्पलाइन नंबर 181 के माध्यम से दे रही हैं। इसके चलते वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों को यह समस्या भी संबंधित विभागों को बताकर सुलझानी पड़ती है।
विज्ञापन


वन स्टॉप सेंटर में 2019 से अब तक 706 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 316 मामले महिलाओं से घरेलू हिंसा सहित अन्य मामले पुलिस के पास दर्ज हैं। इनमें से 609 महिलाओं की काउंसलिंग की गई है तथा 42 महिलाओं को रहने के लिए शरण दी है। वन स्टॉप सेंटर ने 2019-20 में तीन मामले, 2020-21 में दो, 2021-22 में 47, 2022-23 में 56, 2023-24 में 149 मामले, 2024-25 में 351 मामले और 2025 में अप्रैल से अब तक 98 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन



वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं की शिकायतों से संबंधित मामले बढ़ रहे हैं। मामलों के बढ़ने का कारण विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम और महिलाओं का खुद भी जागरूक होना माना जा सकता है। विभाग की ओर से शिविरों के माध्यम से भी महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके चलते अब महिलाएं अपने हक के लिए लड़ रही हैं और शिकायत भी दर्ज कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार शर्मा, डीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed