फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman missing in Jaisinghpur, son lodged complaint

Kangra News: जयसिंहपुर में महिला लापता, बेटे ने दर्ज करवाई शिकायत

Fri, 03 Feb 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Woman missing in Jaisinghpur, son lodged complaint
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर से 51 वर्षीय महिला वीरवार सुबह लापता हो गई। नीलम नाम की यह महिला जयसिंहपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार की निवासी है और पोस्ट ऑफिस की लघु बचत योजना की एजेंट भी है। महिला जयसिंहपुर में अपनी बेटी के साथ रहती है, जबकि उसका पति प्रदेश से बाहर नौकरी करता है। महिला के बेटे अभिषेक ने मां के लापता होने की शिकायत लंबागांव थाने में दर्ज करवा दी है। अभिषेक ने बताया कि वीरवार सुबह उसकी मां नीलम घर से निकली, लेकिन दोपहर बाद भी घर नहीं पहुंची। थाना लंबागांव के एएसआई कर्म चंद ने बताया कि महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने महिला के फोन की कॉल डिटेल मंगवाई है। साथ ही जयसिंहपुर बाजार व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed