{"_id":"6287d94b3d0f0a0a544f743a","slug":"woman-gave-her-life-by-hanging-from-a-tree-in-hagwal-kangra-news-sml409500517","type":"story","status":"publish","title_hn":"हगवाल में पेड़ से फंदा लगा महिला ने की अपनी इहलीला समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हगवाल में पेड़ से फंदा लगा महिला ने की अपनी इहलीला समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के तहत पंचायत गगवाल के गांव हगवाल के वार्ड नंबर-नौ की महिला ने घर के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक महिला की पहचान उर्मिला देवी (30) पत्नी स्वर्गीय कुलदीप कुमार के तौर पर हुई है। हालांकि, उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह परिजनों ने महिला को घर पर न पाया तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। जब परिवार वाले घर के बाहर लगते जंगल के पास पहुंचे तो महिला का शव पेड़ से लटका हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना डमटाल पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लिया।
एएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि महिला के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। महिला के पति की पांच साल पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। महिला अपने पीछे पांच साल का एक बेटा छोड़ गई है। थाना डमटाल में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।