{"_id":"61d1e121c2f13b0fd6088e70","slug":"woman-found-injured-outside-the-house-in-kasba-jagir-panchayat-kangra-news-sml395484239","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बा जागीर में घर के बाहर घायल अवस्था में मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बा जागीर में घर के बाहर घायल अवस्था में मिली महिला
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। थाना देहरा की संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी के तहत पंचायत कस्बा जागीर में एक महिला अपने घर के बाहर घायल अवस्था में मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी महिला ने यही बताया है कि उसे कुछ भी याद नहीं है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
पंचायत प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे त्रिशला कुमारी (52) पत्नी अशोक कुमार के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। जब स्थानीय लोग महिला के घर पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि महिला घायल अवस्था में अपने घर के आंगन में बेहोश अवस्था में खून से लथपथ पड़ी हुई थी। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया, जिसे वहां पर प्रथम चिकित्सा उपचार दिया गया। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया । नरेश कुमार ने बताया कि घायल महिला घर पर अकेली थी। उसके दो बच्चे हैं और दोनों नौकरी करते हैं। पति भी लुधियाना में नौकरी करते हैं।
उधर, इस संबंध में चौकी प्रभारी संसारपुर टैरेस संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है। वहीं डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि डाडासीबा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा रेफर किया गया है।