फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman found dead in the forest of Chandpur in Palampur, murder case registered

Kangra News: पालमपुर के चंदपुर में जंगल में मृत मिली महिला, हत्या का मामला दर्ज

Wed, 23 Apr 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 23 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman found dead in the forest of Chandpur in Palampur, murder case registered
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के चंदपुर के ऊपरी क्षेत्र के जंगल में प्रवासी महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। महिला का चेहरा क्षत-विक्षत स्थिति में था, जिसके चलते कपड़ों और अन्य चीजों से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात लोगों पर मंगलवार देर रात हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान पिंकी देवी पत्नी दिनेश तुरी निवासी थाना नावाडीह पैंक वोकार, झारखंड के रूप में हुई।
विज्ञापन


महिला भवारना में मजदूरी करती थी और पिछले दिनों घर से लापता हो गई थी। इसकी शिकायत परिजनों ने 10 अप्रैल को भवारना पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही थी कि महिला की हत्या हुई है। पुलिस की ओर से साक्ष्य जुटाए गए, इनके आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed