फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman dies due to fall of cowshed in Majheen, serious mother-in-law referred to Tanda, Devrani also injured

Kangra News: मझीण में गोशाला गिरने से महिला की मौत, गंभीर सास टांडा रेफर, देवरानी भी घायल

Mon, 07 Aug 2023 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to fall of cowshed in Majheen, serious mother-in-law referred to Tanda, Devrani also injured
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी की तहसील खुंडियां की मझीण पंचायत के दवकेड़ में एक पशुशाला गिर गई। इसके चलते गोशाला में मौजूद परिवार की तीन महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। इनमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 70 वर्षीय सास की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं, देवरानी नादौन अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मझीण के दवकेड़ में सास सहित दो बहुएं गोशाला में पशुओं को घास डाल रही थीं कि इस दौरान अचानक ही गोशाला गिर गई। इसके चलते तीनों ही इसके मलबे की चपेट में आ गईं। इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर घायल हैं। मृतक महिला की पहचान भागो देवी (38) पत्नी विपन कुमार निवासी चौकी दवकेड़ के रूप में हुई है। इसके अलावा घायलों में संकुतला देवी (70) पत्नी रिखी राम और राधा रानी (28) पत्नी सोनी कुमार शामिल हैं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मझीण पुलिस टीम ने सबसे पहले यहां गोशाला के नीचे मलबे की चपेट में आई हुई दोनों औरतों को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकालकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक संजय रतन भी उपमंडल प्रशासन सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

कूहले में लगी है गंभीर चोट
ज्वालामुखी वरिष्ठ डॉ. सतिंद्र वर्मा ने बताया संकुतला देवी के कूहले में गंभीर चोट लगने के चलते उसे ज्वालामुखी अस्पताल से प्रथम उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज ऑपरेशन के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि एक अन्य उसकी बहु का नादौन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने भागो देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया गया है।
विकास धीमान, डीएसपी, ज्वालामुखी

प्रशासन दी फौरी राहत
उपरोक्त हादसे के संबंध में स्थानीय प्रशासन ने विधायक संजय रत्न के निर्देश पर तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने मृतक भागो देवी पत्नी विपन कुमार को 20 हजार रुपये, घायल वृद्ध शकुंतला देवी पत्नी स्व. रिखी राम को 10 हजार रुपये और घायल राधा रानी पत्नी सोनी कुमार को 10 हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed