{"_id":"6a1084d3031325b1620e9d1b","slug":"woman-dies-after-eating-toxic-food-kangra-news-c-95-1-ssml1021-235929-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
Fri, 22 May 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 22 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ क्षेत्र की 53 वर्षीय महिला की कथित जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में मौत हो गई। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि सिविल अस्पताल बैजनाथ से दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। पुलिस थाना बैजनाथ की टीम अस्पताल पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बयान देने के लिए अयोग्य बताया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने महिला के पति सुशील कुमार के बयान भी दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम करवाकर नियमानुसार जांच आगे बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन