फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman controlled fire in house by risking her life

Kangra News: मकान में लगी आग महिला ने जान पर खेलकर की काबू

Fri, 07 Jun 2024 01:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman controlled fire in house by risking her life
पंचायत छैंछड़ी के लोंगनी में घर में लगी आग से जला सामान।
खैरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के तहत ग्राम पंचायत छैंछड़ी के लोंगनी में राज कुमार के घर में देर रात आग लगने से कमरे में रखा सामान राख हो गया। घर में देर रात अचानक आग लग गई। घर से उठता धुआं देखा तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। इसके बाद घर का कोई भी व्यक्ति अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। इसी बीच एक महिला शिल्पा ने हिम्मत कर अंदर प्रवेश किया और जलते हुए पर्दों और गद्दों को किनारे किया।
विज्ञापन


इसके बाद गांववासियों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। अगर आग बुझाने में थोड़ी सी भी देर हो जाती तो पूरा घर आग की भेंट चढ़ जाता। साथ ही अन्य लगते घर भी आग की चपेट में आ जाते। जिस घर में यह आग लगी है, वह परिवार बद्दी में रहता है और घर पर ताला लगा था। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी, लेकिन ज्यादा नुकसान की सूचना नहीं है। उधर, पंचायत प्रधान सिम्मी रानी ने भी सदस्यों सहित हलका पटवारी के साथ मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed