{"_id":"699cb335a38a22d4ea030520","slug":"woman-beaten-up-over-land-dispute-fir-lodged-kangra-news-c-95-1-kng1004-222045-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
Tue, 24 Feb 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस चौकी आलमपुर के अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। स्थानीय पंचायत के वार्ड-6 की निवासी कमला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी शिवकांत और रीता देवी ने उनकी बहू मधुबाला के साथ मारपीट की। एसपी कांगड़ा कार्यालय के अनुसार पुलिस ने पीड़िता की सास की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की आगामी जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन