{"_id":"696fe117b60d5fda010de668","slug":"woman-arrested-in-connection-with-youths-death-kangra-news-c-95-1-ssml1019-216785-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: युवक की मौत के मामले में युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: युवक की मौत के मामले में युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत युवक आत्महत्या के मामले में हिरासत में ली गई युवती को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। युवती को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने मृतक युवक और आरोपी युवती के मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच के लिए फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। साथ ही युवती के परिजनों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
ठंडोल के एक युवक की मौत के मामले में परिजन सोमवार को पुलिस थाना पंचरुखी पहुंचे थे। युवक के परिजनों ने आरोप लगाए थे कि प्रेम प्रसंग के चलते उनके बेटे ने आत्महत्या की। परिजनों के आरोप थे कि युवती की ओर से युवक को परेशान किया जा रहा था और मानसिक परेशानी में आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। वहीं, यह भी आरोप लगाया था कि आत्महत्या करने से पहले भी युवक की युवती से बातचीत हुई, जिसमें दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके अलावा परिजनों ने कहा था कि युवती ने ही फोन कर बताया था कि युवक ने गलत कदम उठाया है। परिजनों की ओर से लगाए आरोपों के बाद पुलिस ने युवती को मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और परिजनों के आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती को गिरफ्तार किया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच के लिए मृतक और युवती के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। गिरफ्तार युवती के परिजनों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और फोन कॉल डिटेल की रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।