फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman accused in chitta and cash worth lakhs case arrested from Jalandhar

Kangra News: चिट्टा और लाखों की नकदी के मामले में आरोपी महिला जालंधर से गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Woman accused in chitta and cash worth lakhs case arrested from Jalandhar
धर्मशाला। पुलिस थाना पालमपुर के तहत 34 ग्राम चिट्टा और 4.06 लाख रुपये नकदी बरामदगी के मामले में भागी आरोपी महिला को पुलिस ने पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान घुग्घर टांडा निवासी निशा देवी (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 25 नवंबर 2025 को पालमपुर पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर घुग्घर टांडा स्थित एक किराये के कमरे में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान कमरे की लकड़ी की अलमारी में रखे सफेद कैरी बैग से 34 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। चिट्टे की 34 पुड़ियां बनाई गई थीं।
विज्ञापन

मौके से पुलिस ने 4,06,100 रुपये नकद, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें और एक लाल रंग का पर्स भी कब्जे में लिया। पर्स से दो जोड़ी कानों के टॉप्स, दो अंगूठियां, चार मोबाइल सिम और आरोपी मोहित और निशा देवी के पासपोर्ट बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबिश के दौरान मौके पर मौजूद निशा देवी के बेटे मोहित (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में मोहित ने स्वीकार किया कि वह अपनी मां के साथ मिलकर चिट्टा बेचने का काम करता था। इसके बाद पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की।

मामले में आरोपी महिला निशा देवी पुलिस की गिरफ्त से दूर थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष गुप्त टीम गठित की थी। लगातार दबिश और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को जालंधर के गांव बरियाणा, डाकघर नागरा से गिरफ्तार कर लिया।
उधर, एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed