फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   without pass no entery in agriculture university

कृषि विश्वविद्यालय में 16 जनवरी तक बिना पास नो एंट्री

Fri, 14 Jan 2022 08:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
without pass no entery in agriculture university
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में अगले दो दिन रविवार तक कोई भी व्यक्ति बिना पास के प्रवेश नहीं कर सकता। चाहे वह आपातकालीन ड्यूटी पर हो या जरूरी सेवाओं में अपना कार्य कर रहा हो। 16 जनवरी तक बिना पास विवि में प्रवेश नहीं मिलेगा। विवि में रहने वाले लोग भी बिना अनुमति बाहर नहीं जा सकेंगे। आपातकालीन काम या बीमारी पर भी उन्हें बाहर जाने के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन

हालांकि, फाइव डे वीक होने के कारण व रविवार छुट्टी के दिन विवि बंद रहेगा। विवि में अपना पिछला आदेश यथावत रखा है। विवि में करीब 115 छात्रों और अन्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने पर यह फैसला लिया गया है। कोरोना पॉजिटिव छात्र विवि में क्वारंटीन हैं। लिहाजा, विवि में हर किसी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तीन दिन विवि में पूर्ण सख्ती कर दी गई है। जिसे अब 16 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। विवि प्रशासन ने इसकी सूचना जारी कर दी है। इसमें साफ कहा है कि विवि में भले ही कोई व्यक्ति आपातकालीन ड्यूटी पर आ रहा है या किसी जरूरी सेवाओं में लगा है। उसे किसी भी कीमत पर बिना पास के प्रवेश नहीं मिलेगा। चाहे विवि का कोई अधिकारी ही क्यों न हो। उधर, विवि के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदय पाल सिंह ने कहा कि विवि ने यह अधिसूचना 16 जनवरी तक लागू की गई है, बिना पास किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed