{"_id":"67802ab97d3361733b0f6e84","slug":"will-start-bus-service-for-mandhol-soon-kishori-kangra-news-c-95-1-ssml1021-161272-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंधोल के लिए जल्द शुरू करवाएंगे बस सेवा : किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंधोल के लिए जल्द शुरू करवाएंगे बस सेवा : किशोरी
Fri, 10 Jan 2025 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधायक किशोरी लाल ग्राम पंचायत महाकाल के गांव मंधोल और अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्हाेंने मंधोल के लिए बस सेवा शुरू करवाने की मांग को प्राथमिकता पर हल करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने अपर मंधोल महिला मंडल भवन की ऊपरी मंजिल के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने का भी भरोसा दिलाया।
उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और लोगों की हर समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान विधायक किशोरी लाल ने कुड़ंग गांव में सुभाषा देवी के मकान में हुए अग्निकांड का मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रशासन को प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत महाकाल राधा देवी, उपप्रधान बस्सी बाबा, कैप्टन जोगिंद्र सिंह, ब्रह्म दास, श्रवण कुमार, श्रवण कुमार और अन्य लोग उपस्थित रहे।