फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Will propose Tourism and Hospitality course in Jaisinghpur College: Goma

जयसिंहपुर काॅलेज में टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी कोर्स का देंगे प्रस्ताव : गोमा

Sun, 15 Mar 2026 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Mar 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
Will propose Tourism and Hospitality course in Jaisinghpur College: Goma
जयसिंहपुर कालेज में छात्रों को मंत्री ने किया सम्मानित स्त्रोत एपीआरओ
मंत्री ने काॅलेज के वार्षिक समारोह में छात्रों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जयसिंहपुर (कांगड़ा)। कंवर दुर्गा चंद कॉलेज जयसिंहपुर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों की पढ़ाई के लिए महाविद्यालय में नए कोर्स शुरू करने सहित विभिन्न विकास कार्यों को पूर्ण करेगी। प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा को दूरदराज के क्षेत्रों तक सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
जयसिंहपुर महाविद्यालय भी लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कहा कि जयसिंहपुर कॉलेज कई वर्षों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने घोषणा की कि अगले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह से पहले कॉलेज परिसर में कला मंच और बास्केटबाल मैदान का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। गोमा ने कहा कि महाविद्यालय भवन के रेनोवेशन और रंग-रोगन के लिए लोक निर्माण विभाग को इस संबंध में प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अगले वर्ष के समारोह से पहले भवन को व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कॉलेज में टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी से संबंधित कोर्स शुरू करने के लिए भी प्रदेश सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकें। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की व मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ सिकंदर कुमार, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed