फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Will launch aggressive agitation to fulfill demands: Sangh

मांगे पूरी करवाने के लिए करेंगे उग्र आंदोलन : संघ

Mon, 26 Aug 2024 01:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 26 Aug 2024 01:57 PM IST
विज्ञापन
Will launch aggressive agitation to fulfill demands: Sangh
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा की कार्यकारिणी की विशेष बैठक रविवार को ज्वालामुखी में जिला कार्यकारी अध्यक्ष कल्पना रंधावा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मांगों को लेकर उग्र आंदोलन की रूपरेखा बनाई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राणा और प्रदेश महामंत्री यशपाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ 70 साल में प्रवेश कर गया है, इसके मद्देनजर भारतीय मजदूर संघ कई नए कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन

जैसे भारतीय मजदूर संघ ने 16 जुलाई को जिला कांगड़ा की तरफ से एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें समस्त जिला कांगड़ा के मंडलों के सभी भारतीय मजदूर संघ से सदस्यों ने अपनी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया था। सरकार ने आज तक भारतीय मजदूर संघ को वार्ता के लिए नहीं बुलाया है। इसको भारतीय मजदूर संघ ने गंभीरता से लिया है और आगामी प्रदेश की बैठक के बाद सरकार से मांगे पूरी करवाने को लेकर उग्र आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में जिलाधीश के कार्यालय से किया जाएगा। बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए, जिसमें परिवहन निगम में हो रही कोताही, कर्मचारियों का हो रहा शोषण, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, सिलाई कर्मचारी को सैलरी समय पर नहीं मिल रही है और आउटसोर्स वर्ग का हो रहा शोषण चिंता का विषय है। इस बैठक में परिवहन के प्रदेशाध्यक्ष होशियार सिंह ठाकुर, रणजीत सिंह, शशि पाल, सरला राणा, शशि लता, शोभा देवी, अमन, सुरजीत और सुरेंद्र कौर आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला महामंत्री मुकेश कुमार ने दी।

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed