{"_id":"6ac2b975d90df48bd90a37d5","slug":"will-go-on-strike-if-demands-are-not-met-saurabh-kangra-news-c-95-1-kng1060-259520-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मांगें न मानीं तो करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मांगें न मानीं तो करेंगे हड़ताल
Mon, 05 Oct 2026 02:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। प्रदेश ओबीसी संघर्ष समिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। इसमें 20 सितंबर को पालमपुर से शाहपुर तक आयोजित ‘ओबीसी सामाजिक न्याय यात्रा-2.0’ कार-बाइक रैली की सफलता की समीक्षा के साथ आगामी आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में फैसला लिया कि यदि प्रदेश सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो समिति क्रमिक हड़ताल शुरू करेगी और मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका जाएगा। समिति ने प्रदेश में 93वां संविधान संशोधन लागू करने, जातिगत जनगणना करवाने, ओबीसी प्रमाण पत्र की वैधता अवधि बढ़ाने तथा सरकारी स्कूलों को बचाने व शिक्षकों के रिक्त पद तत्काल भरने की मांग उठाई।
समिति अध्यक्ष सौरभ कौंडल ने कहा कि ओबीसी वर्ग लंबे समय से अपने सांविधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है जिसे सरकार हल्के में न ले। बैठक में महासचिव राम लाल, उपाध्यक्ष रवि सैनी, राजेश धीमान और मुनीश कौशल सहित करीब 50 कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।