फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Instead of raising objections against the other group, the point of view should be heard: Mohindra Singh

दूसरे वर्ग पर आपत्ति जताने के बजाय सुनी जाए बात : मोहिंद्र सिंह

Mon, 05 Oct 2026 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 05 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Instead of raising objections against the other group, the point of view should be heard: Mohindra Singh
धर्मशाला। कांगड़ा की राजनीति में जातीय प्रतिनिधित्व पर छिड़ी बहस के बीच अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समिति के सलाहकार मोहिंद्र सिंह ने राजपूत युवा शक्ति संघ के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर वर्ग को अपनी बात रखने, अपने अधिकारों की रक्षा करने और समस्याओं को सामने लाने का पूरा अधिकार है। किसी दूसरे वर्ग को इस पर आपत्ति जताने के बजाय उस आवाज को सुनना चाहिए, क्योंकि ओबीसी वर्ग के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का रास्ता पिछले लगभग 20 वर्षों से रुका हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई वर्ग सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक हितों की आवाज उठाता है तो उसे ''जातीय राजनीति'' का नाम देकर कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। सर्व समाज की बात करने वालों को यह समझना चाहिए कि सर्व समाज तभी मजबूत होगा, जब उसमें शामिल प्रत्येक वर्ग को बात कहने की बराबर स्वतंत्रता मिले।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में हर वर्ग को आवाज उठाने का समान हक है। यदि एक वर्ग को सर्व समाज के नाम पर राजनीतिक बात रखने का अधिकार है, तो दूसरे वर्ग को अपने मुद्दे उठाने से रोकने का कोई औचित्य नहीं बनता। लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति और अलग-अलग वर्गों की आवाज के लिए जगह होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग भी प्रदेश के सामाजिक ढांचे का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके भीतर कई समुदाय आते हैं। ऐसे में यदि यह वर्ग प्रतिनिधित्व और अधिकारों की मांग करता है, तो इसे किसी अन्य वर्ग के खिलाफ अभियान के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

राजपूत युवा शक्ति संघ ने हाल ही में कांगड़ा के विधायक पवन काजल पर जातिगत राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नसीहत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed