{"_id":"6ac2ba59e6d8ab824408413f","slug":"dinesh-sharma-from-chanjehad-becomes-a-sub-lieutenant-in-the-navy-kangra-news-c-95-1-kng1039-259530-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चंजेहड़ के दिनेश शर्मा नौसेना में बने सब-लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चंजेहड़ के दिनेश शर्मा नौसेना में बने सब-लेफ्टिनेंट
Mon, 05 Oct 2026 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
फ़ोटो कैप्शन :-पीपिंग सेरेमनी में भाग लेता दिनेश का परिवार। -स्त्रोत : जागरूक पाठक
सुलह (कांगड़ा)। भवारना के समीपवर्ती गांव चंजेहड़ के दिनेश शर्मा ने भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 2013 में बतौर नाविक सेवा शुरू करने वाले दिनेश कमांडो के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की। दिनेश के पिता सुरेश कुमार भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स से सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं।
परिवार की दूसरी पीढ़ी के रूप में सैन्य अधिकारी बने दिनेश ने सफलता का श्रेय माता-पिता, मित्रों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद