फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Will cooperate in every possible way for the development of the area: Bhavani

क्षेत्र के विकास में करेंगे हरसंभव सहयोग : भवानी

Wed, 03 Jun 2026 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 03 Jun 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
Will cooperate in every possible way for the development of the area: Bhavani
वतराहन पंचायत की प्रधान तमन्ना धीमान के घर समर्थकों के साथ विधायक भवानी सिंह पठानिया। -स्रोत ः
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वतराहन पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान तमन्ना धीमान के घर पहुंचकर फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए पंचायत के सर्वांगीण विकास पर चर्चा कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक पठानिया ने कहा कि तमन्ना धीमान ने बीडीसी सदस्य के रूप में अपने पिछले कार्यकाल में क्षेत्र के विकास में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने जोर दिया कि जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। विधायक ने आश्वासन दिया कि पंचायत के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए उनका मार्गदर्शन और सहयोग सदैव बना रहेगा। इस अवसर पर पंचायत की समस्याओं और भविष्य की कल्याणकारी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed