फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Wheat crop scattered in fields due to storm, trees fell, power cut

Kangra News: अंधड़ से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, पेड़ गिरे, बिजली गुल

Mon, 01 Apr 2024 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop scattered in fields due to storm, trees fell, power cut
धर्मशाला/पंचरूखी/कांगड़ा। जिलेभर में शुक्रवार रात आए अंधड़ के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार सुबह अंधड़ के कारण कांगड़ा बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इस दौरान सड़क से गुजर रही एक स्कूटी पेड़ की चपेट में आ गई। स्कूटी सवार घायल युवती की पहचान सीमा देवी निवासी सिद्धपुर के रूप में हुई है। युवती को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। अंधड़ के चलते भारी भरकम पेड़ जड़ से उखड़कर गिरने लगा, लेकिन केबल की तारों के चलते लोगों को संभलने का मौका मिल गया। स्कूटी चालक तो बच गया, लेकिन पीछे बैठी युवती की टांग में चोट लग गई। इस दौरान वीरता से लेकर कांगड़ा बस अड्डे तक लंबा जाम लग गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही स्थानीय लोगों ने पेड़ की टहनियों को काटना शुरू किया। दमकल विभाग भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गया। पेड़ को काटकर सड़क से हटाने के बाद स्कूटी को निकाला गया। इसके अलावा पंचरुखी में एक आम का पेड़ गिरने से मकान को नुकसान होने से बचा है। साथ ही नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-17 खनियारा में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से करीब तीन घंटे तक बिजली बाधित रही। वहीं खनियारा मैदान में चल रहे इंद्रुनाग मंदिर के पास छिंज मेले के दौरान कुछ दुकानों के टेंट उखड़ गए। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा जिला कांगड़ा में पकने को तैयार गेहूं की फसल को भी अंधड़ के चलते नुकसान पहुंचा है। पहाड़ों पर बर्फबारी, ओलावृष्टि और मैदानों में हल्की बारिश होने से मौसम में कुछ हद तक ठंडक होने के साथ गर्मी से राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मैदानों में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश और पहाड़ों में हिमपात का अनुमान लगाया गया है। हालांकि सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed