{"_id":"667f318eb7bfd01a890412b4","slug":"what-is-the-compulsion-to-resign-and-contest-elections-again-kamlesh-kangra-news-c-95-1-ssml1008-138848-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ना, ऐसी क्या मजबूरी : कमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ना, ऐसी क्या मजबूरी : कमलेश
Sat, 29 Jun 2024 03:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
देहरा विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान महिला से मिलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर।
देहरागोपीपुर/धर्मशाला। कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान दरकाटा, सियोटी खुर्द, त्रिपल, पायसा, डोहग, पलोटी, भाटी और मयोल में जनसभाओं को संबोधित कर लोगों से समर्थन मांगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस विधायक को 16 महीने पहले चुनकर भेजा था, उसने अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों से धोखा किया। ऐसी क्या मजबूरी थी कि एक आजाद विधायक इस्तीफा देकर विधायक का ही चुनाव दोबारा लड़ रहा है। कमलेश ठाकुर ने कहा कि हाईकमान के आदेश पर चुनाव लड़ रही हूं, कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ भी कर सकती हूं। पार्टी के दिए मान-सम्मान के कारण ही आज इस मुकाम पर हैं। मेरा उद्देश्य जनसेवा करना है। हमेशा लोगों के साथ जुड़ी रही हूं, दुखी और गरीब लोगों की मदद करने से सुकून मिलता है।
देहरा की बेटी के नाते मायके वालों को कभी अपनेपन की कमी महसूस नहीं होने दूंगी। उन्होंने कहा कि धरतीपुत्र कहलाने वालों का खुद का जन्म मुंबई का है। मेरी तो जन्म, पढ़ाई सब देहरा में हुई है, मेरे ससुराल वाले बेह डोंटा के हैं। देहरा में मेरी जमीन है, इसलिए दुष्प्रचार करने वाले पहले अपने प्रमाणपत्र पेश करें। इस दौरान पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, बीडीसी सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य मौजूद रहे।