फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   weather

बड़ा भंगाल में 2-6 सेंटीमीटर ताजा हिमपात, मैदानी क्षेत्रों में बारिश से खेतों में तैरने लगी धान की फसल

Sun, 24 Oct 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
weather
इंदौरा की त्योड़ा धान मंडी में किसानों ने तरपालों से ढकी धान। - फोटो : Kangra
धर्मशाला/देहरागोपीपुर(कांगड़ा)। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच जिले कई इलाकों में पिछली रात से बारिश जारी रही। धौलाधार और बड़ा भंगाल में ताजा हिमपात से शीतलहर तेज हो गई है। कई जगह तूफान से बिजली तार टूट गए और बिजली गुल हो गई। मैदानी इलाकों में धान की फसल खेतों में तैरने लगी। वहीं मंडियों में रखा धान भी भीग गया। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ।
विज्ञापन

धौलाधार की ऊंची चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। वहीं, बड़ा भंगाल के राजगुंधा, जढार, भुजलिंग, कुकड़गुंधा आदि गांवों में दो से छह सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, बेमौसम बारिश ने धान की कटाई में लगे किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। नूरपुर, धर्मशाला, शाहपुर, इंदौरा और पालमुपर उपमंडल में धान की फसल काटने का काम जारी है। भारी बारिश के कारण धान की फसल खेतों में ही तैरने लगी। नूरपुर उपमंडल के किसान रघुवीर सिंह, देस राज, सुशील, रजिंद्र सिंह, दविंद्र सिंह, तरसेम सिंह, जीवन आदि किसानों ने बताया कि भीग चुकी फसल और पराली को सुखाने के लिए अब किसानों को दोहरी मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं, उपमंडल देहरा के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 20 घंटे तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह से ठप रहने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के कारण शनिवार रात करीब आठ बजे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। उसके बाद रविवार शाम करीब पांच बजे ही बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। तेज हवाओं और बारिश के कारण परागपुर, ढलियारा, स्यूल खड्ड और जसवां कोटला के क्षेत्र में बिजली तारों पर पेड़ गिर गए थे। साथ ही बिजली गिरने के कारण विभिन्न इलाकों में करीब आधा दर्जन ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इन्हें बदलने या ठीक करने में बिजली कर्मचारियों को कामी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि रविवार तीन बजे तक ही बारिश बंद हो पाई। अधिकतर इलाकों में रविवार शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। स्थानीय देवेंद्र सिंह, विजय कुमार, रमेश चंद, सतीश वालिया, शुभम आदि ने बताया कि करीब 20 घंटे तक बिजली बंद होने से काफी समस्या का सामना करना पड़ा। उधर, विद्युत मंडल देहरा के एक्सईएन कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि तेज हवाओं और आसमानी बिजली के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

78 मील में पेड़ गिरने से दुकान क्षतिग्रस्
बैजनाथ (कांगड़ा)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर 78 मील में रविवार सुबह दुकान के लैंटर पर पेड़ गिरने से दुक ान क्षतिग्रस्त हो गई। इससे अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। दुकान के मालिक सुरिंदर सूद उर्फ सीटू ने बताया कि उनकी दुकान के पास बड़े-बड़े पेड़ हैं। इन पेड़ों को हटाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन पेड़ों को नहीं काटा जा सका है। परिणामस्वरूप उनकी दुकान के ऊपर पेड़ गिर गया और उनका करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। अवैरी पंचायत के उपप्रधान सचिन सूद ने बताया कि उन्होंने मौके का दौरा किया है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वहीं, रविवार सुबह क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौनी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे तक बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। त्योहारी सीजन होने और बारिश के कारण ठंड होने पर लोगों को बिजली की आपूर्ति न होने पर परेशान होना पड़ा।
इंदौरा में गिरे 20 पेड़, 24 घंटों से बिजली गुल
इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल में बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों की कटी फसल खेतों में खराब हो रही है। इंदौरा में बारिश के कारण पिछले 24 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। भारी तूफान के कारण कई जगहों पर 20 के करीब पेड़ गिरने की सूचना है।

कांगड़ा में बारह घंटे बाद बहाल हुई बिजली
कांगड़ा। देर रात आए तूफान से कांगड़ा अस्पताल के सामने बिजली तारें गिरने से शहर के कई हिस्सों में बारह घंटे तक बिजली बाधित रही। खंभे से तारें गिरने की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को दिनभर रिमझिम बारिश के बीच भीगते हुए बिजली कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे रहे। तूफान से बिजली की एलटी तारें सड़क पर गिरने से लोग बचते-बचाते गुजर रहे थे। अस्पताल का ट्रांसफर खराब हो जाने से रविवार पांच बजे तक बिजली बहाल हो पाई। एसडीओ संजीव रातरा ने बताया कि शनिवार रात को तूफान की वजह से तार आपस में टकराने से ट्रांसफार्मर उड़ गया था। अस्पताल के सामने के तार भी टूट गए। शाम तक बिजली सप्लाई बहाल की गई। उधर, फ्लोर मिल के साथ आम का पेड़ गिरने से रोड बाधित हो गया। इस वजह से काफी देर तक यातायात बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed