फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ophthalmic officer to be available at Dharamshala hospital for three days

खास खबर ::: अब धर्मशाला अस्पताल में तीन दिन बैठेंगे ऑप्थेल्मिक ऑफिसर

Mon, 19 Oct 2026 02:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ophthalmic officer to be available at Dharamshala hospital for three days
खास खबर
विज्ञापन

-आंखों की जांच करवाने आने वाले मरीजों को मिलेगी राहत
-शाहपुर में तैनात अधिकारी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आएंगे धर्मशाला
---------
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला: क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में आंखों की जांच करवाने आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती ने इसके विशेष आदेश जारी किए हैं। अस्पताल में ऑप्थेल्मिक ऑफिसर (नेत्र जांच अधिकारी) की कमी को देखते हुए अब शाहपुर में तैनात अधिकारी सप्ताह में तीन दिन सेवाएं देंगे।
व्यवस्था के तहत ऑप्थेल्मिक ऑफिसर हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को धर्मशाला अस्पताल में बैठेंगे। वर्तमान में यहां कोई स्थाई ऑप्थेल्मिक ऑफिसर तैनात नहीं है। इस कारण हर शुक्रवार मेडिकल बोर्ड के लिए अधिकारी को बाहर से बुलाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अस्पताल की नेत्र ओपीडी में रोजाना करीब 100 मरीज पहुंचते हैं। पद रिक्त होने से सामान्य जांच और चश्मे का नंबर लेने के लिए मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा था। साथ ही उपलब्ध स्टाफ पर काम का भारी दबाव बना हुआ था। नई व्यवस्था से सामान्य जांच के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने वाले लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
धर्मशाला अस्पताल में अब ऑप्थेल्मिक ऑफिसर तीन दिन सेवाएं देंगे। इसके ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इससे आंखों की जांच करवाने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। -डॉ. ओमेश भारती, सीएमओ, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed