फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Medhavi Scholarship Examination on February 7; applications open until January 20

Kangra News: मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा 7 फरवरी को, 20 जनवरी तक होंगे आवेदन

Mon, 19 Oct 2026 02:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Medhavi Scholarship Examination on February 7; applications open until January 20
हिमाचल और पंजाब के 16 केंद्रों पर होगी परीक्षा, ओएमआर प्रणाली से पूछे जाएंगे प्रश्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ की ओर से आयोजित की जाने वाली मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों को लेकर रविवार को सभा कार्यालय में बैठक हुई। सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा समन्वयक रमेश शर्मा, परीक्षा केंद्रों के प्रभारी, शिक्षाविदों और सभा के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक की शुरुआत सभा के महासचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार प्रतियोगिता परीक्षा 7 फरवरी 2027 को हिमाचल और पंजाब के 16 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर प्रणाली के तहत होगी। सभा के प्रेस सचिव सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन केवल मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए केंद्र प्रभारियों से भी संपर्क किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2027 निर्धारित की गई है। बैठक में सभा के वेब सचिव एवं प्रधानाचार्य मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह, उपप्रधान युद्धवीर सिंह, कार्यालय सचिव जोगिंद्र भारद्वाज, सचिव गणेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed