फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Water storage tank will have to be constructed on the construction of a new house, The city council itself will inspect the tank under construction, there is no rule on the size of the tank

नया मकान बनाने पर करना होगा जल संग्रहण टैंक का निर्माण

Mon, 13 Sep 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Water storage tank will have to be constructed on the construction of a new house, The city council itself will inspect the tank under construction, there is no rule on the size of the tank
कांगड़ा। नगर में अब नया मकान बनाने के लिए बारिश जल संग्रहण के लिए टैंक बनाना अनिवार्य कर दिया है। भू जलस्तर कम न हो, इसके लिए अब नगर में नए मकान का नक्शा तभी पास होगा, जब वहां जल संग्रहण टैंक का प्रावधान किया होगा। इसमें टैंक के आकार का कोई नियम नहीं है। टैंक चाहे बड़ा हो या फिर छोटा, टैंक का निर्माण जरूर होना चाहिए। जहां मकान के लिए जगह कम है, उसके लिए परिषद खुद निरीक्षण कर उसके बाद नक्शा पास करने की अनुमति देगी। कांगड़ा शहर के नौ वार्डों में मकान निर्माण के लिए परिषद के पास नक्शा पास करने का आवेदन आता है। नगर परिषद बैठक में पार्षदों की सहमति से मकान का नक्शा पास करती है। इसमें अब एक नया नियम जोड़ा गया है। जिस मकान मालिक ने भवन का निर्माण करना होगा, उसे अपने भवन परिसर में बारिश के पानी का संग्रहण टैंक बनाना होगा। जिससे भू जलस्तर कायम रहे और बारिश का पानी बर्बाद न हो। नप अध्यक्ष रेणू शर्मा ने बताया कि जिस तरह से भूमि का जलस्तर कम हो रहा है, उसके तहत सरकार ने मकान निर्माण के दौरान जल संग्रहण टैंक बनाना अनिवार्य किया है ताकि भविष्य में पानी की कमी न हो सके। परिषद टैंक का प्रावधान होने पर ही नक्शा पास करेगी और जिस मकान में टैंक निर्माण के लिए जगह नहीं है, वहां निरीक्षण के बाद ही नक्शा पास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed