{"_id":"681bb5a6091c4e353609fe0c","slug":"water-power-and-forest-department-got-relief-from-rain-kangra-news-c-95-1-ssml1008-176094-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बारिश से जल शक्ति और वन विभाग को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बारिश से जल शक्ति और वन विभाग को मिली राहत
Thu, 08 May 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 08 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। मई में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जल शक्ति विभाग और वन विभाग को काफी राहत पहुंचाई है। इस बारिश के कारण जहां जल शक्ति विभाग के पेयजल स्रोत रिचार्ज हो गए हैं, तो वहीं जंगलों में भी चीड़ की पत्तियों के भीखने से आग लगने के मामलों में कमी आई है।
मार्च और अप्रैल में जलशक्ति विभाग उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के अंतर्गत करीब 32 पेयजल योजनाओं में 0 से 25 फीसदी तक गिरावट दर्ज हुई थी। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में कुछ दिनों तक लोगों को पेयजल किल्लत पेश आई थी, लेकिन बारिश के बाद इन योजनाओं के पेयजल स्रोत फिर से रिचार्ज हो गए हैं। इससे जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों को काफी राहत मिली है। इसी तरह पिछले वर्ष प्रदेशभर के जंगलों में आग के 2509 मामले सामने आए थे। अकेले धर्मशाला वन वृत में आग के 539 मामले सामने आए थे। इस साल बीते पांच माह में भी धर्मशाला वृत में जंगलों में आग के 29 मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण अग्निकांड के मामलों में कमी हुई है। हालांकि खराब मौसम के कारण गेहूं की फसलों पर मार पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में किसान गेहूं की फसल को बटोरने में लगे हुए हैं, लेकिन बारिश से दिक्कतें पेश आ रही हैं।
कोट्स:
बारिश की वजह से पेयजल स्रोत रिचार्ज हो रहे हैं। पूर्व में खासकर जिला चंबा की कुछेक पेयजल योजनाओं का जलस्तर गिरा था, लेकिन अब बारिश के बाद स्थिति सामान्य है। जलशक्ति विभाग के उत्तरी क्षेत्र में बारिश से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
-दीपक गर्ग, मुख्य अभियंता, उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला
कोट्स:
समय-समय पर हो रही बारिश की वजह से जंगलों में आग के मामले कम हुए हैं। 15 जून तक फोरेस्ट फायर की संभावना रहती है, लेकिन बारिश से काफी राहत मिली है।
-सुमित शर्मा, रेंज ऑफिसर, वन विभाग, धर्मशाला