फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Water level is decreasing in more than 100 projects, crisis will increase further in two weeks

Kangra News: 100 से अधिक परियोजनाओं में घट रहा जलस्तर, दो हफ्तों में और बढ़ेगा संकट

Tue, 09 Jan 2024 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Water level is decreasing in more than 100 projects, crisis will increase further in two weeks
धर्मशाला। पिछले दो माह से बारिश और धौलाधार पहाड़ियों पर बर्फबारी न होने से जिला कांगड़ा में पेयजल संकट गहरा सकता है। कांगड़ा में 100 से अधिक परियोजनाओं का जलस्तर कम होने लगा है। आने वाले 10 से 15 दिन के अंदर बारिश नहीं होती है तो कई पेयजल परियोजनाओं के जलस्तर में 20 से 25 फीसदी पर गिरावट आ जाएगी। ऐसे में कई उपमंडलों में लोगों को पेयजल की किल्लत से दो चार होना पड़ सकता है। जिले में इस समय 700 के करीब जलशक्ति विभाग की परियोजनाएं लोगों को पेयजल उपलब्ध करवा रहीं हैं। वहीं, इसके लिए अलावा 50 से अधिक सिंचाई योजनाएं भी हैं। ऐसे में बारिश ने होने पर इन परियोजनाओं पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में सबसे अधिक असर
जलशक्ति विभाग के मानें तो कांगड़ा के फतेहपुर, इंदौरा, बैजनाथ, जयसिंहपुर और पालमपुर क्षेत्र में 100 करीब पेयजल परियाजनाओं में आंशिक तौर पर पेयजल में गिरावट देखी जा रही है। इसी सूरत में अगर बारिश नहीं होती है तो यहां पर पेयजल परियाजनाओं के जलस्तर में कमी आ जाएगी। वहीं, विभाग ने इन क्षेत्रों में लोगों को पेयजल किल्लत न हो इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताकि लोगों को समय पर स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन

बारिश नहीं होती है तो आने वाले 10 से 15 दिन में कई परियोजनाओं में 20 से 25 फीसदी जलस्तर की गिरावट आ जाएगी। लोग पानी का सही प्रयोग करें, इसे व्यर्थ न गवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता, धर्मशाला, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed