फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Water crisis in Jwalamukhi city

पेयजल संकट गहराने से स्थानीय लोग और श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें

Sat, 04 Jun 2022 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in  Jwalamukhi  city
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी नगरी में तपती गर्मी में पीने के पानी की समस्या ने एक बार फिर से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की परेशानियों को बढ़ा दिया है। ज्वालामुखी शहर के लगभग सभी वार्डों में लोगों को पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। जो पानी की सप्लाई सुबह आ रही है, वह बहुत ही कम मात्रा में आ रही है।
विज्ञापन

वहीं, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्वालामुखी शहर में अधिकांश वाटर कूलर खराब पड़े हैं और कइयों में पानी ही नहीं है। शहर के कई शौचालयों में पानी नहीं है। यहां तक कि सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में भी पानी की दिक्कत से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

देश के कई राज्यों के स्कूलों में और कॉलेजों में छुट्टियां पड़ी हैं। इस वजह से श्रद्धालुओं का सैलाब प्रदेश के पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों की ओर मुड़ा है। नतीजतन यहां पर रोजाना 20 से 40 हजार श्रद्धालु रोजाना मां के दरबार में माथा टेकने आ रहे हैं। लोग पानी के टैंकर मंगवाकर अपनी प्यास बुझाने को विवश हैं। लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि पानी की सप्लाई बढ़ाई जाए और दिन में दो बार पानी की सप्लाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता ज्वालामुखी प्यारेलाल ने बताया कि पानी का वाटर लेवल काफी कम होने की वजह से ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जल शक्ति विभाग के कर्मचारी रोजाना पानी की सप्लाई नियमित रूप से दे रहे हैं। एक-दो महीने के बाद नई परियोजनाओं का पानी ज्वालामुखी में पहुंच जाएगा। 15 अगस्त तक इन नई योजनाओं की टेस्टिंग हो जाएगी और ज्वालामुखी में पानी की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed