फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Water and mud entered the shops

खैरा, शिवनगर और राजा का तालाब में दुकानों में घुसा बारिश का पानी

Thu, 16 Sep 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Water and mud entered the shops
शिवनगर में रेडीमेड शॉप में घुसा बारिश का पानी और कीचड़। - फोटो : Kangra
खैरा/राजा का तालाब (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के कई इलाकों में बुधवार रात भारी बारिश हुई। इससे घरों और दुकानों में पानी घुस गया। कई कारोबारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। खैरा, शिवनगर और राजा का तालाब में कुछ दुकानों में पानी घुस गया। इससे दुकानों के अंदर रखे सामान को काफी नुकसान हुआ। राजा का तालाब के आधे बाजार में पूरा दिन बिजली गुल रही।
विज्ञापन

खैरा बाजार में देर रात बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। यहां पानी की निकासी न होने की वजह से खैरा के मुख्य बाजार में स्थित बैंक की शाखा परिसर और दुकानों में पानी घुस गया। मनजीत वालिया की सब्जी की दुकान और दवा की दुकान पानी व कीचड़ से भर गई। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जब भी भारी बारिश होती है, तो इस समस्या से गुजरना पड़ता है। स्टेट रोड प्रोजेक्ट के तहत भवारना-झुंगा देवी सड़क पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का सुधार कुछ वर्ष पूर्व किया गया था, लेकिन खैरा बाजार में पानी की सही निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सारा पानी दुकानों में या फिर लोगों के घरों में भी घुस जाता है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल सदस्यों में अशोक सूद, मनजीत, सोनू, उधो राम, अंकुश मेहरा,प्रदीप, संजीव, संतोष मेहता, पवन, नरेश, अजीत, ध्रुव, विजय आदि का कहना है कि अब उन्होंने प्रशासन से शिकायत करना ही छोड़ दिया है। प्रशासन से बार-बार आग्रह करने पर भी उन्हें समस्या से निजात नहीं मिल रही है। हालांकि जून माह में अमर उजाला में मामला उठाने के बाद सचेत किया गया था। इस पर हरकत में आए विभाग ने टीम भेजी थी। लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं, शिवनगर में भी बारिश से दुकानों में पानी व कीचड़ भर आया। दुकानदार प्रदीप, संदीप, भाटिया, शशि, राजीव व डिंपल आदि का कहना है कि विभाग की तरफ से नाली बनाने का काम करवाया जा रहा है तथा खुदाई के बाद डंप लगा था। इसका पता चलते ही विभाग ने इसको हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजा का तालाब के स्थानीय दुकानदार रामनाथ शर्मा, शिवदेव, राम शरण, जितेंद्र गुप्ता आदि ने बताया कि राजा का तालाब मुख्य बाजार में जल निकासी की समस्या काफी समय से चली आ रही है। इसके साथ ही यहां एक पुरानी पुली को ठीक करने की जरूरत है, लेकिन विभाग ने अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। ऐसे में पानी दुकानों और लोगों के घरों में घुस आ रहा है। इन्होंने जल्द इस समस्या के समाधान के लिए विभाग से गुहार लगाई है।

बढल बाजार में बारिश के पानी की निकासी का समाधान न होने पर लोगों ने किया किया चक्का जाम।

बढल बाजार में बारिश के पानी की निकासी का समाधान न होने पर लोगों ने किया किया चक्का जाम।- फोटो : Kangra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed