फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Voting will take place today at 429 booths in 77 panchayats in the third phase.

Kangra News: तीसरे चरण में 77 पंचायतों के 429 बूथों पर मतदान आज

Sat, 30 May 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 30 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Voting will take place today at 429 booths in 77 panchayats in the third phase.
हमीरपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिले की 77 ग्राम पंचायतों में शनिवार को होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

इन पंचायतों के सभी 429 मतदान केंद्रों में मतदान दल पहुंच गए हैं और मतदान के लिए बूथ शुक्रवार को ही तैयार कर दिए गए हैं। बूथों पर 1716 अधिकारी और कर्मचारी सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू करवाएंगे, जबकि सुरक्षा को लेकर 900 के करीब सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के कुल 154 पदों और पंचायत सदस्यों के कुल 429 पदों के अलावा इनके अंतर्गत आने वाले जिला परिषद और बीडीसी वार्डों के लिए भी मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे एवं अंतिम चरण में नादौन ब्लॉक की 20 पंचायतों में 110 बूथ बनाए गए हैं। बिझड़ी ब्लॉक की 15 पंचायतों में 87 बूथ, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों में 42 बूथ, भोरंज ब्लॉक की 14 पंचायतों में 82 बूथ, हमीरपुर ब्लॉक की 12 पंचायतों में 66 बूथ और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों में 42 बूथ बनाए गए हैं।
शनिवार को मतदान का समय दोपहर तीन बजे तक रहेगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन शाम को घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती रविवार को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।




इन 77 पंचायतों में होगा मतदान


विकास खंड बमसन :
कक्कड़, उटपुर, उहल, पौहंज, गवारडू, बगवाड़ा, बराड़ा और सिकांदर।



विकास खंड सुजानपुर :
जोल पलाही, टिहरा, लंबरी, डेरा, चमियाणा, दाड़ला, करोट और चबूतरा।



विकास खंड हमीरपुर : फरनोल, चौकी कनकरी,लंबलू, चंगर, नाहलवीं, जटेहड़ी, अमरोह, स्वाहल, बफड़ीं, डबरेड़ा, ललीण और साहनवीं।



विकास खंड नादौन : भूंपल, धनेटा, नौहंगी, जलाड़ी, फस्टे, कोटला चिल्लियां, मण, किटपल, गाहली, मझेली, घलूं, दंगड़ी, गौना, झलाण, मझियार, अमलैहड़, बलडूहक, बटराण, पुतड़ियाल और कोहला।



विकास खंड भोरंज : मुंडखर, महल, लगमनवीं, कड़ोहता, बाहनवीं, भौंखर, पलपल, पपलाह, गरसाहड़, कोट लांगसा, अम्मण, भकेड़ा, जख्योल और कैहरवीं।


विकास खंड बिझड़ी : बल्ह बिहाल, पथलियार, सकरोह, बल्याह, मक्कड़, उसनाड़ कलां, समैला, जमली, कनोह, टिक्कर राजपूतां, घंगोट कलां, क्याराबाग, भैल, दैण और पटेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article