फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Volvo buses going to Baijnath from Palampur in the morning will go via Rajpur

Kangra News: पालमपुर से सुबह बैजनाथ जाने वाली वोल्वो बसें वाया राजपुर जाएंगी

Fri, 13 Jun 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 13 Jun 2025 05:59 AM IST
विज्ञापन
Volvo buses going to Baijnath from Palampur in the morning will go via Rajpur
एसडीएम नेत्रा मैती ने शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कड़े फैसले
विज्ञापन

पुराने बस स्टैंड पर पांच मिनट से अधिक समय खड़ी हो सकेंगी बसें
शहर में अतिक्रमण को रोकने के लिए बनेगी एक कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। शहर में यातायात की व्यवस्था को बेहतर और सुचारु करने के लिए एसडीएम पालमपुर नेत्रा मैती ने पुलिस, परिवहन निगम, लोक निर्माण विभाग और व्यापार मंडल के साथ बैठक की। बैठक में शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए कड़े फैसले लिए, ताकि जाम न लगे और लोगों को भी असुविधा न हो। इसके लिए उन्होंने व्यापार मंडल से भी सहयोग करने की बात कही। साथ ही शहर में अतिक्रमण रोकने के लिए एक संयुक्त कमेटी बनाने का भी फैसला लिया।
बैठक में फैसला लिया कि सुबह 5:00 से 8:00 बजे तक बैजनाथ की ओर जाने वाले सभी वोल्वो बसों को कालू दी हट्टी से वाया राजपुर कर दिया जाएगा, ताकि सुबह सब्जी मंडी क्षेत्र के पास यातायात से लगने वाले जाम को कम किया जा सके। सुबह के समय बाहरी बाजारों के दुकानदार भी यहां सब्जी लेने आते है। इस कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


एसडीएम नेत्रा मैती ने निर्देश दिए कि पालमपुर ओल्ड बस स्टैंड के समीप बस ठहराव में एक समय में अधिकतम दो बसें ही ठहरेंगी। इनकी रुकने का समय पांच मिनट से अधिक नहीं होगा। उन्होंने ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए। पुराने बस अड्डे पर बैजनाथ, मंडी और मनाली की ओर जाने वाली बसें काफी देर तक खड़ी रहती हैं। इससे शहर में जाम लगा रहता है। एसडीएम ने व्यापार मंडल को भी आदेश दिए कि पालमपुर बाजार क्षेत्र में दुकानों के बाहर माल की लोडिंग और अनलोडिंग निर्धारित समय पर ही की जाए, ताकि यातायात बाधित न हो। बैठक में एसडीएम की अध्यक्षता में एक संयुक्त समिति का गठन करने का भी फैसला लिया। इसमें नगर निगम, पुलिस विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। यह समिति पालमपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि बेहतर यातायात व्यवस्था स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों की सहभागिता से ही सुनिश्चित की जा सकती है। बैठक में डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी, परिवहन निगम के डीडीएम उत्तम ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं व्यापार मंडल के प्रधान सुरिंद्र सूद, महासचिव गीतेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed