फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Volleyball competition to be held in Panchrukhi, winning team to get Rs 2 lakh

Kangra News: पंचरुखी में होगी वॉलीबाल प्रतियोगिता, विजेता टीम को मिलेंगे दो लाख

Fri, 27 Feb 2026 08:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 27 Feb 2026 08:21 AM IST
विज्ञापन
Volleyball competition to be held in Panchrukhi, winning team to get Rs 2 lakh
राष्ट्र स्तरीय 22वीं वाईएस परमार प्रतियोगिता में आठ टीमें होंगी आमने-सामने
विज्ञापन

एक मार्च को खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा करेंगे शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राष्ट्र स्तरीय यूथ वॉलीबाल प्रतियोगिता पंचरुखी में होगी। 22वीं अखिल भारतीय डाॅ. वाईएस परमार वॉलीबाल प्रतियोगिता एक मार्च से शुरू होगी। इसमें देश की आठ टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। इस बार हरियाणा की टीम भी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी, जिससे मुकाबले और भी रोचक होने की उम्मीद है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा करेंगे। समापन समारोह में कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पिछले साल की विजेता भारतीय नेवी की टीम के अलावा इंडियन आर्मी, भारतीय रेलवे, हिमाचल प्रदेश, एचआईडीसी हरियाणा, पंजाब, कस्टम गुजरात और हरियाणा की टीम भाग लेगी। सभी टीमें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखती हैं, ऐसे में दर्शकों को उच्च स्तरीय मुकाबले देखने को मिलेंगे। इसके लिए जिला खेल विभाग की ओर प्रतिभागी टीमों की सूची भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

तीन दिसवीय प्रतियोगिता में विजेता टीम को दो लाख रुपये और उपविजेता को एक लाख रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग पे तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, पंचरुखी में आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने कहा कि पंचरुखी में 22वी अखिल भारतीय डाॅ. वाईएस परमार वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन एक मार्च से किया जा रहा है। इसमें देश की आठ टीमों के खिलाड़ी दम दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम रूप में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed