फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Viral infected patients, 65 cases are coming to Dharamshala hospital daily

Kangra News: वायरल ने जकड़े मरीज, धर्मशाला अस्पताल में आ रहे रोजाना 65 मामले

Wed, 19 Jun 2024 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 19 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Viral infected patients, 65 cases are coming to Dharamshala hospital daily
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में भीषण गर्मी के कारण अस्पताल में वायरल के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना वायरल के 65 के करीब मरीज आ रहे हैं। बाल रोग ओपीडी में रोजाना लगभग 40 मरीज और सामान्य ओपीडी में 25 के करीब वायरल पीड़ित पहुंच रहे हैं। जोनल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल ने बताया कि धूप में स्कूल जाने वाले बच्चे जब छुट्टी होने पर घर लौटते हैं तो लू के कारण वे बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इस वजह से उन्हें बुखार और उल्टी के लक्षण आ रहे हैं। डॉ. निखिल ने बच्चों और अभिभावकों को सलाह दी है कि गर्मी में उचित मात्रा में पानी का सेवन करें और जितना हो सके गर्मी में बाहर जाने से परहेज करें। जोनल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि मौसमी बुखार से बचाव कि लिए लोगों को धूप में सिर्फ जरूरी कार्य के लिए निकलने की सलाह दी है। गर्मियों में पानी अधिक मात्रा में पीएं, जिससे लोग गर्मियों में बीमार होने से बच सकें।
विज्ञापन


कैसे करें बचाव-
-स्वच्छ और शुद्ध पानी पीएं
-खाने से पहले और खाने के बाद हाथ अच्छी तरह से धोएं
-पौष्टिक आहार लें
-ओआरएस घोल जरूर लें
-बर्तन और हाथ साफ रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed