फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vinod Kumar becomes President of the Forest Non-Gazetted Employees' Federation.

Kangra News: विनोद कुमार बने वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान

Thu, 08 Oct 2026 04:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 08 Oct 2026 04:20 AM IST
विज्ञापन
Vinod Kumar becomes President of the Forest Non-Gazetted Employees' Federation.
डाडासीबा (कांगड़ा)। वन परिक्षेत्र डाडासीबा में बुधवार को वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में वन परिक्षेत्र अधिकारी डाडासीबा राजेश शर्मा, वन मंडल देहरा की कार्यकारिणी के प्रधान ऋषभ और वन वृत्त हमीरपुर की कार्यकारिणी के सहसचिव अजय कुमार की मौजूदगी में कर्मचारियों ने विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया।
बैठक में विनोद कुमार (वन रक्षक) को प्रधान, सुशील कुमार को उपप्रधान, नितिन कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, करतार सिंह (वन रक्षक) को सचिव, प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष और राजेश कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा अजय कुमार को मुख्य सलाहकार और अरविंद कुमार (वन रक्षक) को सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं, मलकीत सिंह और युद्धवीर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि महासंघ के माध्यम से वन विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपने के लिए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और महासंघ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed