{"_id":"67fbbea28b894bc17b04d97f","slug":"vinay-sharma-and-sudarshan-honored-for-better-work-in-annapurna-kangra-news-c-95-1-ssml1021-173194-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अन्नपूर्णा में बेहतर कार्य के लिए विनय शर्मा और सुदर्शन सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अन्नपूर्णा में बेहतर कार्य के लिए विनय शर्मा और सुदर्शन सम्मानित
Mon, 14 Apr 2025 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 14 Apr 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर में रोटरी क्लब के कार्यक्रम में लोगों को सम्मानित करते हुए गर्वनर डा. ग्रोवर । स्रोत: आ
रोटरी क्लब पालमपुर के समारोह में कई लोगोंं को मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। रोटरी क्लब पालमपुर की ओर से शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रोटरी जिला 3070 के जिला गवर्नर डॉ. पीएस ग्रोवर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। समारोह में सामाजिक और व्यावसायिक सेवाओं में अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
इनमें सामाजिक सेवाओं के लिए रोटरी आई फाउंडेशन मारंडा से डॉ. सुधीर सलोत्रा, बाल आश्रम सलियाना से डॉ. अश्विनी शर्मा, ब्लड बैंक सोसायटी पालमपुर, अन्नपूर्णा समिति से विनय शर्मा एवं सुदर्शन वासुदेवा, पालमपुर हिलदारी स्वच्छता संस्था, सेवानिवृत्त प्रवक्ता निवेदिता परमार, डॉ. सैम अब्राहम और सीमा चौधरी को सम्मानित किया गया, जबकि वोकेशनल सर्विसेज में बाल आश्रम सलियाना के चालक मिलखी राम, एसपी ऑफिस पालमपुर से साइबर सेल में कार्यरत कांस्टेबल नवीन कुमार, फायर अफसर भाग सिंह, नर्सिंग आफिसर शिखा जम्वाल, क्लीनिंग स्टाफ सिविल अस्पताल पालमपुर से सुरेंद्र सिंह, रोटरी आई अस्पताल मारंडा की रिसेप्शन टीम और वूमेन एंड चाइल्ड केयर अस्पताल ठाकुरद्वारा की डाॅ. पूजा और स्टूडेंट अवार्ड में सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर के यशवीर चंद्र चौहान को नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट करने के लिए सम्मानित किया।
सीनियर सिटीजन अवार्ड में लिटरेचर और राइटिंग के लिए सुदर्शन लाल भाटिया, फोटोग्राफी के लिए डॉ. मधुमीत सिंह और शिक्षा के क्षेत्र के लिए धारा पठानिया को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब की तरफ से 15 बच्चों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई। रोटरी क्लब पालमपुर के अध्यक्ष सुरिंद्र मोहन ने कहा कि वे क्लब समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्पों को सरंजाम देते हुए रोटरी मूवमेंट को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर क क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन, सचिव डॉ. राजेश सूद, पूर्व प्रधान डॉ. आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे।