फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers stranded in the middle of nowhere, with no revenue work being carried out in Dehra or Paragpur.

Kangra News: मझधार में फंसे ग्रामीण, न देहरा और न ही परागपुर में हो रहे राजस्व कार्य

Sat, 27 Sep 2025 06:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 27 Sep 2025 06:12 PM IST
सार

परागपुर (कांगड़ा) में हाल ही में बलाहर और मसोट गांवों का तहसील विलय अधिसूचित हुआ है। विलय प्रक्रिया अधूरी होने से ग्रामीणों के राजस्व और प्रशासनिक कार्य अटके हैं। इससे लोगों को असुविधा और समय-धन की हानि हो रही है।

विज्ञापन
Villagers stranded in the middle of nowhere, with no revenue work being carried out in Dehra or Paragpur.

विस्तार

परागपुर (कांगड़ा)। बलाहर और मसोट गांवों का देहरा से निकाल कर परागपुर तहसील में विलय भले ही 13 अगस्त को सरकारी अधिसूचना के माध्यम से किया जा चुका हो, लेकिन ग्रामीण अभी भी अपनी समस्याओं में फंसे हुए हैं। लोगों का राजस्व और अन्य प्रशासनिक काम न तो देहरा तहसील में निपट रहा है और न ही परागपुर तहसील में।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विलय की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण फाइलें लंबित हैं। इसके चलते ग्रामीणों को बार-बार तहसील का चक्कर लगाना पड़ रहा है और समय व पैसे दोनों का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि विलय प्रक्रिया को लंबा खींचने के बजाय शीघ्र पूरी कर दी जाए और परागपुर तहसील कार्यालय में सभी सुविधाएं नियमित रूप से शुरू की जाएं।
विज्ञापन

इस मामले पर तहसीलदार परागपुर चिराग शर्मा ने बताया कि दोनों गांवों का परागपुर तहसील में विलय का पत्र एसडीएम कार्यालय भेज दिया गया है। कुछ ही दिनों में परागपुर तहसील में बलाहर और मसोट के सभी राजस्व कार्य निपटने लगेंगे। वहीं, एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है और जैसे ही दोनों गांवों की नई आईडी तैयार होगी, परागपुर तहसील कार्यालय में इनके सभी प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विलय की प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द ही सभी कार्य शुरू किए जाएं, ताकि उन्हें बार-बार तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़े और प्रशासनिक काम सुचारू रूप से संपन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed