फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers came out to protest against making Nagrota Suriya a Nagar Panchayat

Kangra News: नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत बनाने के विरोध में उतरे ग्रामीण

Mon, 02 Dec 2024 09:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Dec 2024 09:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers came out to protest against making Nagrota Suriya a Nagar Panchayat
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। विकास खंड नगरोटा सूरियां की चार पंचायत को मर्ज कर नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव के विरोध शुरू हो गया है। रविवार को नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत बनाने के विरोध में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में नगरोटा सूरियां, बासा, कथोली और सुगनाडा पंचायतों के प्रतिनिधि, महिलाएं, युवा क्लब और अन्य ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव का विरोध कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जवाली भाजपा नेता संजय गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पंचायत के विरोध में आगामी कार्रवाई की योजना बनाई। संजय ने कहा कि चारों पंचायतों में गरीब परिवार हैं, जो मुख्य रूप से पशुपालन, मनरेगा और अन्य छोटे कार्य कर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। नगर पंचायत बनने के बाद इन गरीब परिवारों पर कई टैक्स लगेंगे। जो उनकी आर्थिक स्थिति को और खराब करेंगे।
विज्ञापन

गुलेरिया ने कहा कि इन पंचायतों के दो प्रतिशत परिवार ही टैक्स अदा करने में सक्षम होंगे, जबकि 98 प्रतिशत गरीब जनता इसके बोझ को नहीं उठा पाएगी। सरकार को पहले इन परिवारों को संपन्न करने की योजना बनानी चाहिए, न कि इस तरह से उनकी स्थिति को और खराब करना चाहिए। यह कोई शहरी नहीं अति गरीब परिवारों के गांव हैं, जिन्हें नगर पंचायत बनाना जनता से धोखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथोली पंचायत के प्रधान जीएस वेदी ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस फैसले के खिलाफ लिखित विरोध दर्ज करवा दिया है। बासा और नगरोटा सूरियां पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध किया है। अगर सरकार इस फैसले को लागू करती है, तो वे जनता के समर्थन से सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।
नगरोटा सूरियां ब्लाक सिमिति उपाध्यक्ष धीरज अत्री ने कहा कि वह गरीब परिवारों के हित में नगर पंचायत बनाने का विरोध कर रही जनता के साथ हैं। सभी पंचायतों से गरीब परिवार, महिला मंडल, जन प्रतिनिधि अपनी-अपनी आपत्ति सरकार और विभाग को भेजे, ताकि सरकार अपने इस आदेश को वापस ले।

बैठक के अंत में सभी ने सरकार और शहरी विकास विभाग के खिलाफ विरोध करते हुए नारे लगाए और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस फैसले को लागू किया, तो यह विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर नगरोटा सूरियां पंचायत उपप्रधान सुखपाल सिंह गोगी, पूर्व प्रधान संजय महाजन, बासा पंचायत प्रधान सुरेखा, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, सुगनाडा से पूर्व उपप्रधान सोनी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed