फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers' anger boiled over; the department woke up and built a road after they staged a road blockade.

Kangra News: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चक्का जाम किया तो जागा विभाग, बनाया रास्ता

Wed, 09 Sep 2026 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 09 Sep 2026 04:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers' anger boiled over; the department woke up and built a road after they staged a road blockade.
ज्वालामुखी के साथ लगते देहरियां में संपर्क सड़क मार्ग की समस्या लेकर चक्का जाम करते हुए ग्रामीण
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। तीन साल से संपर्क सड़क बहाली का इंतजार कर रहे देहरियां के ग्रामीणों ने मंगलवार को चक्का जाम कर दिया। हालांकि इसके बाद एनएच विभाग हरकत में आया और साढ़े पांच घंटे मशीनरी लगाकर गांव के लिए रास्ता समतल कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले पंचायत प्रधान स्वर्णा देवी की अगुवाई में ग्रामीणों ने टू-लेन मार्ग पर करीब आधे घंटे तक धरना देकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण के दौरान पुराना संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से 400 से 500 परिवार प्रभावित हैं।
विज्ञापन

घरों तक वाहन पहुंचना मुश्किल है और बरसात में कीचड़ के कारण पैदल चलना भी परेशानी भरा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बहाली के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्का जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा और थाना प्रभारी संदीप पटियाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर तीन घंटे के भीतर काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

प्रधान स्वर्णा देवी ने बताया कि एनएच विभाग ने साढ़े पांच घंटे में रास्ते को समतल कर दिया है। अब वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। विभाग ने सड़क पर सोलिंग करने की बात कही है, जिसे पूरा करने में करीब दो दिन लग सकते हैं। प्रधान ने कार्रवाई के लिए प्रशासन और एनएच विभाग का आभार जताया।

ज्वालामुखी के साथ लगते देहरियां में संपर्क सड़क मार्ग की समस्या लेकर चक्का जाम करते हुए ग्रामीण

ज्वालामुखी के साथ लगते देहरियां में संपर्क सड़क मार्ग की समस्या लेकर चक्का जाम करते हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed